निजी खर्च से आधुनिक पुस्तकालय बनाया
नोएडा, मई 18 -- दनकौर। सरकपुर गांव की महिला सरोज भाटी ने बेटियों की शिक्षा को नई दिशा देने के लिए निजी खर्च से घर में ही एक आधुनिक पुस्तकालय का शुभारंभ किया। इस पहल से उन्होंने पूरे समाज के सामने मिशाल पेश की है। सरोज भाटी ने कहा कि गांव में सार्वजनिक परिवहन की उचित व्यवस्था न होने के कारण अनेक बेटियों बीच में ही शिक्षा छोड़ने को मजबूर हो जाती थीं। इसी समस्या को देखते हुए उन्होंने घर पर पुस्तकालय शुरू किया। यहां प्रतियोगी परीक्षाओं की पुस्तकें, ठंडे पानी की व्यवस्था, बिजली, वाई-फाई और शांत अध्ययन का वातावरण मिलेगा। यह भी पढ़ें- स्कूल छोड़ चुके बच्चों का स्कूल में करवाया एडमिशन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.