हाजीपुर, मार्च 31 -- महुआ, एक संवाददाता एक निजी अस्पताल संचालक पर नवजात शिशु बेच देने का आरोप भुक्तभोगी पिता ने लगाया है। पिता द्वारा महुआ थाने में आवेदन देकर उक्त नर्सिंग होम संचालक पर कार्रवाई करने की मांग की गई है। घटना महुआ थाना के फतेहपुर पकड़ी गांव की है। उक्त गांव निवासी सीताब राय के पुत्र पंकज कुमार ने महुआ थाने को आवेदन दिया है। रविवार को महुआ थाने में आवेदन देकर प्राथमिक दर्ज कराई है। जिसमें अपने ही गांव के निजी क्लीनिक संचालक, माधौल गांव के एक व्यक्ति और दो अज्ञात नर्स को नामजद किया है। पुलिस ने प्राथमिक की दर्ज अनुसंधान शुरू कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...