कटिहार, जनवरी 1 -- फलका, एक संवाददाता फलका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भ्रष्टाचार एवं संवेदनहीनता का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर किसी की भी रूह कांप जाए। यहां चंद पैसों के लालच में न केवल एक नवविवाहिता की जान जोखिम में डाली गई, बल्कि उसकी मौत के बाद सरकारी रिकॉर्ड में भी बड़ा हेरफेर किया गया। क्या है पूरा मामला प्रखंड के भंगहा गांव निवासी नवविवाहिता ज्योति कुमारी का प्रसव पीड़ा होने पर 26 दिसंबर को परिजनों और आशा कार्यकर्ता द्वारा फलका सीएचसी लाया गया। आरोप है कि वहाँ तैनात कर्मियों ने बेहतर इलाज का झांसा देकर उसे एक निजी नर्सिंग होम में शिफ्ट करा दिया। 26 दिसंबर को ही निजी अस्पताल में महिला का सिजेरियन ऑपरेशन हुआ। वहीं सरकारी रिकॉर्ड में महिला को 26 दिसंबर को सीएचसी में भर्ती दिखाया गया एवं 28 दिसंबर को उसकी 'नॉर्मल डिलीवरी' दर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.