बगहा, अप्रैल 12 -- नरकटियागंज। नगर के वार्ड संख्या दो पुरानी बाजार स्थित एक निजी क्लीनिक में रविवार को इलाज के दौरान एक प्रसूता की मौत हो गई है। मौत के बाद कुछ देर तक परिजनों ने क्लीनिक में हो हल्ला किया। लेकिन बाद में शव को लेकर अपने घर चले गए। मामले में उन्होंने कहीं शिकायत दर्ज नहीं कराई है। प्रसूता महिला गौनाहा थाना के हरपुर पिपरा गांव निवासी दिलशाद अंसारी की पत्नी इशरत जहां (27 )बताई गई है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि इशरत जहां का पति विदेश में रहता है। रविवार की सुबह प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। थोड़ी देर बाद उसे अस्पताल से निकाल कर बगल के निजी क्लीनिक में परिजन ले गए। इसमें एक आशा कार्यकर्ता की संलिप्तता भी बताई जा रही है। उक्त निजी क्लीनिक में डॉक्टर ने इलाज शुरू की और प्रसूत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.