बहराइच, फरवरी 19 -- बहराइच। नगर कोतवाली के गुरू नानक चौक के निकट स्थित एक निजी अस्पताल में नानपारा कोतवाली के इटहा निवासी अनुराग चौधरी काम करता है। वह मंगलवार रात 11 बजे अस्पताल से बाहर आकर चाय पी रहा था। इसी दौरान देहात कोतवाली के घसियारीपुरा निवासी कुशमेन्द्र चौधरी, नवाबगंज थाने के पीर नसीरूद्दीन गांव निवासी मनीष पटेल ने हमलाकर उसको बेरहमी से पीट कर घायल कर दिया। वह बेहोश होकर गिर गया। सूचना पर अस्पताल से अन्य लोग पहुंचे। उसे कोतवाली लाए जाने पर पुलिस ने मेडिकल को भेजा। मारपीट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.