पीलीभीत, अप्रैल 19 -- कस्बा निवासी 55 वर्षीय श्रीराम मेन रोड स्थित एक निजी क्लीनिक पर गले में दिक्कत होने पर शुक्रवार शाम दवा लेने गए थे। क्लीनिक से दवा लेकर जब वह घर लौटे, तो कुछ ही दूरी पर गिर गए। परिवार वाले आनन फानन में उन्हें एक निजी अस्पताल लेकर गए। हालत गंभीर होने पर वहां डॉक्टर ने मना कर दिया। इसके बाद बरखेड़ा सीएचसी लेकर पहुंचे। वह उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अचानक मौत से परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक के परिजनों ने बताया की जब वह गले की दवा लेने गए, तो खुद चलकर गए थे। कोई दिक्कत भी नहीं थी। आरोप की क्लीनिक पर डॉक्टर ने गलत इंजेक्शन लगा दिया। इससे उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार वालों ने शनिवार सुबह हंगामा शुरू कर दिया। तभी आनन फानन में मृतक के परिजनों को बुलाकर फैसला कर लिया गया। हालांकि शनिवार को मामला चर्चा में बना रहा।

हिं...