खगडि़या, मार्च 7 -- बेलदौर, एक संवाददाता प्रखंड रोड में स्थित धनंजय गुप्ता के निजी कार्यालय में अज्ञात चोरों ने प्रवेश कर पांच से सात हजार रुपये के सामानों की चोरी कर ली। घटना गुरूवार की देर रात की बताई जा रही है। पीड़ित के मुताबिक स्मैकरों ने उसके कार्यालय में छप्पर पर लगे टिन के चादर को हटाकर घर में प्रवेश कर घटना को अंजाम दिया। पीड़ित के द्वारा इसकी लिखित शिकायत पुलिस को नहीं दिए जाने की खबर है। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में काूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...