निजी कंपनी सीएसआर के तहत दूर करेगी रिम्स में पेयजल संकट
रांची, मई 29 -- रांची, वरीय संवाददाता। राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स में पेयजल संकट को दूर करने की दिशा में संस्थान प्रशासन ने बड़ी पहल की है। मरीजों, उनके परिजनों और आम लोगों को गर्मी के मौसम में बेहतर पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने के लिए खराब पेयजल इकाइयों की मरम्मत और अनुरक्षण का कार्य शुरू कर दिया है। रिम्स प्रशासन के समन्वय से मिनु मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड ने अपनी सीएसआर (कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) पहल के तहत रिम्स परिसर में स्थापित पेयजल इकाइयों के तकनीकी सर्वेक्षण, पुनर्स्थापन और मेंटेनेंस में सहयोग देने की सहमति दी है। कंपनी की ओर से मोहित जालान के प्रस्ताव पर रिम्स प्रबंधन ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ हिरेन्द्र बिरुआ की अध्यक्षता में इसकी स्वीकृति प्रदान की। इस मौके पर डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो डॉ शिव प्रिये, डॉ अजय कुमार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.