देहरादून, जून 8 -- मोहब्बेवाला इंडस्ट्रियल एरिया स्थित संजीवनी एग्रोफूड्स के डिजिटल सिस्टम में सेंधमारी, डाटा से छेड़छाड़ और खातों को डिलीट करने का आरोप लगा है। इससे कंपनी को आर्थिक और व्यापारिक नुकसान झेलना पड़ा है। मामले में पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने कंपनी के ही एक पूर्व कर्मचारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पटेलनगर विनोद गुसाईं ने बताया कि संजीवनी एग्रोफूड्स के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता विजय कन्नौजिया ने एसएसपी कार्यालय और साइबर क्राइम सेल में शिकायत दर्ज कराई। आरोप लगाया कि कंपनी के पूर्व कर्मचारी तरुण रावत निवासी बन्नू कॉलोनी, धर्मपुर ने नौकरी छोड़ने के बाद अवैध रूप से कंपनी के ऑनलाइन सिस्टम और डिजिटल प्लेटफॉर्म को एक्सेस किया। यह भी पढ़ें- निजी कंपनी ने पूर्व कर्मचारी पर साइबर सेंधमारी का केस कराया आरोप है कि तरुण ...