प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- कुंडा, संवाददाता। बाघराय थाना क्षेत्र के बाघराय बाजार के किनारे स्थापित जीओ टावर की चारदीवारी फांदकर चोर रविवार की रात घुसे। टावर के भीतर रखा दो बैटरी, केबल चोर उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर हड़कंप मच गया। टावर की देखरेख करने वाले टेक्नीशियन संतोष मिश्रा ने पुलिस को लिखित तहरीर दी है। एसओ श्रवण कुमार ने कहा तहरीर मिली है मामले की जांच की जा रही है जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.