गुड़गांव, जनवरी 27 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मंगलवार की सुबह एक बेहद दुखद घटना सामने आई। यहां एक 33 वर्षीय युवक ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया। शुरुआती जांच में आत्महत्या के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय अभिषेक यादव के रूप में हुई है, जो मूल रूप से उत्तर प्रदेश के तिलहानी गांव के रहने वाले थे। अभिषेक गुरुग्राम की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और खेड़कीदौला इलाके में रह रहे थे। मंगलवार सुबह जब उनका शव कमरे में फंदे से लटका पाया गया, तो आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस के अनुसार, मौके से अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे खुदकुशी के कारणों का खुलासा हो सके। पुलिस अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.