चतरा, जून 12 -- पत्थलगड्डा, प्रतिनिधि। पत्थलगड्डा में नेटवर्क की समस्या को लेकर गुरुवार को निजी कंपनी के उपभोक्ताओं ने जमकर बवाल मचाया। गुरुवार दोपहर कंपनी के टेक्नीशियन धनंजय कुमार व अन्य कर्मचारियों को जियो टावर में डीजल डालने पहुंचे तो उन्हें टावर के पास घेरे रखा व नेटवर्क सुधार की मांग करने लगे तथा कंपनी के सुपरवाइजर को मौके पर बुलाने की मांग पर ग्रामीण अड़ गए। सूचना पाकर सुपरवाइजर उदित कुमार वहां पहुंचे व ग्रामीणों की समस्या को सुने व जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने तत्काल टावर में दो नई बैट्री लगवाने और अन्य खामियां को दूर करने का निर्देश दिया। वहीं ग्रामीणों का आरोप था कि यहां अधिकांश लोगों के पास इसी कंपनी का सिम है महंगे रिचार्ज के वाबजूद इसके नेटवर्क की समस्या लोगों को परेशान कर रखा है। कर्मचारी के द्वारा बताया गया कि जरूरत...