देहरादून, जुलाई 15 -- देहरादून,वरिष्ठ संवाददाता। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविंद राम जायसवाल की अध्यक्षता में पीएम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज, दूधली डोईवाला में रायपुर, डोईवाला और कालसी विकासखंड के निजी, अशासकीय सहायता प्राप्त और राजकीय विद्यालयों के प्रधानाचार्यों की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें निजी और सरकारी विद्यालयों की समीक्षा की गई व गुणवत्ता सुधार के निर्देश दिए गए।

बैठक की प्रक्रिया बैठक दो चरणों में हुई। पहले चरण में निजी व सहायता प्राप्त विद्यालयों और दूसरे चरण में राजकीय विद्यालयों की समीक्षा की गई।

निजी विद्यालयों की समीक्षा निजी विद्यालयों की समीक्षा में यू-डाइस, आरटीई, मान्यता नवीनीकरण, शुल्क संरचना, बैग भार नीति, अग्नि सुरक्षा, भवन सुरक्षा, स्काउट-गाइड, रेड क्रॉस, ईआरपी और शिक्षकों की न्यूनतम योग्यता सहि...