निजी एक्स-रे सेंटर की लापरवाही ने छीनी मासूम की मुस्कान
कन्नौज, अगस्त 31 -- सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के खड़िनी इलाके में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां निजी एक्स-रे सेंटर संचालक की कथित लापरवाही ने दो वर्षीय मासूम की जिंदगी हमेशा के लिए बदल दी। गलत इलाज के चलते बच्चे के पैर में संक्रमण इतना बढ़ गया कि आखिरकार डॉक्टरों को उसका पैर काटना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, खड़िनी चौकी क्षेत्र के गांव मलिकपुर निवासी कीर्ति देवी पत्नी पुष्पेन्द्र कुमार शंखवार का दो वर्षीय पुत्र आयुष बीते 7 जून को छत से गिरकर घायल हो गया था। परिजन उसे उपचार के लिए खड़िनी स्थित एक निजी एक्स-रे सेंटर ले गए। आरोप है कि सेंटर संचालक ने एक्स-रे करने के बाद खुद ही पैर में प्लास्टर चढ़ा दिया और बच्चे के जल्द ठीक होने का भरोसा दिलाया। परिजनों का कहना है कि प्लास्टर के बाद भी बच्चे की हालत में कोई सुधार न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.