सिमडेगा, मार्च 13 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। जैक बोर्ड एवं सीबीएसई बोर्ड के मैट्रिक की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। अब लोगों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। हालांकि रिजल्ट आने में अभी काफी समय है। लेकिन भी जिले के निजी और मिशनरी इंटर कॉलेजों में कक्षा 11वीं में नामांकन को लेकर इन दिनों काफी हलचल देखी जा रही है। कई स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और विद्यार्थियों के बीच सीट सुरक्षित कराने की होड़ तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार सिमडेगा जिले के संत मेरिज इंटर कॉलेज, संत अना इंटर कॉलेज, यूसी इंटर कॉलेज, सीएम एक्सेलेंस स्कूल, संत पियूस इंटर कॉलेज और संत दोमनिक इंटर कॉलेज सहित अन्य इंटर कॉलेजों में नामांकन के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। कुछ विद्यालयों में अगले सप्ताह प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। जबकि कई स्कूलों में अभी भी आवेदन फॉर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.