निजी आईडी पर बेचे जमकर रेल टिकट, जांच शुरू
बरेली, सितम्बर 8 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । त्योहारी सीजन में निजी आईडी पर मानक से अधिक टिकट बेचने के मामले में जांच कराई जा रही है। बरेली मंडल में 50 से अधिक ऐसी आईडी आईआरटीसी ने पकड़े हैं। जिन्होंने एक-एक दिन में कई-कई टिकट बुक किये। ऐसे आईडी की जांच आरपीएफ और एसआईबी से कराई जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है, निजी आईडी पर पांच से सात टिकट एक महीने में बुक किये जाने का नियम हैं। वह भी अपने परिवारिक सदस्यों के लिए यह सुविधा है। रक्षा बंधन, जन्माष्टमी आदि पिछले दिनों कई त्यौहार पड़े, जिसमें निजी आईडी पर जमकर टिकट की बुकिंग की गई। एक-एक आईडी पर 15-15 टिकट बुक किये गये। आईआरटीसी लगातार मॉनीटरिंग कर मंडल आफिस रिपोर्ट भेजी गई। इज्जतनगर, मुरादाबाद रेल मंडल से संबंधित आरपीएफ और एसआईबी टीमों को जांच के आदेश दिये गये। दो-दो टीमें लगाकर रेल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.