आगरा, जुलाई 30 -- निजी आईटीआई के कागजों में ही चलने की शिकायत को शासन ने गंभीरता से लिया है। व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने प्रदेश के जिलाधिकारियों को पत्र लिखकर ऐसे संस्थानों के खिलाफ समिति गठित कर शिकायत सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्यवाही करने को कहा है। वहीं, लखनऊ स्थित प्रशिक्षण निदेशालय के निदेशक ने भी आईटीआई के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी कर ऐसे संस्थानों के जांच किए जाने के निर्देश दिए हैं। कार्यवाही कर 15 दिनों में अवगत कराने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...