निजी अस्पताल 22 मई को करेंगे सांकेतिक हड़ताल
प्रयागराज, मई 21 -- प्रयागराज, संवाददाता। एसआरएन अस्पताल में बुधवार को जूनियर डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना की एएमए ने निंदा की है। गुरुवार को एएमए की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में एएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कमल सिंह ने कहा कि अधिवक्ताओं की ओर से डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गयी है। जबकि अधिवक्ताओं के खिलाफ अभी तक एफआईआर दर्ज की नहीं की गयी है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट की घटना के विरोध में शुक्रवार को निजी अस्पताल सांकेतिक हड़ताल करेंगे। वहीं, यदि अधिवक्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो शनिवार से पूर्णकालिक हड़ताल की जाएगी। एएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सुजीत सिंह ने कहा कि घटना की निष्पक्ष जांच करके दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। दबाव में आकर किसी पक्ष को बचाने की कोशिश न की जाए। उन्होंने कहा कि मरीजों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.