गाज़ियाबाद, अप्रैल 10 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र में चोर ने निजी अस्पताल के काउंटर के गल्ले का ताला तोड़ कर उसमें रखे सवा लाख रुपये चोरी कर लिये। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। लोनी बार्डर थाना क्षेत्र की सोनिया नगर कॉलोनी में रहने वाले अवध प्रताप सिंह का बेहटा हाजीपुर नहर रोड पर निजी अस्पताल हैं। उन्होंने बताया कि दो अप्रैल रात करीब ढाई बजे मुंह पर मास्क लगा कर एक व्यक्ति अस्पताल में आया। काउंटर पर किसी को न देखकर उसने काउंटर के गल्ले का ताला तोड़कर उसमें रखे करीब सवा लाख रुपये चोरी कर लिये। चोरी की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज में चोर मुंह पर मास्क लगाए घटना को अंजाम देता हुआ दिखाई दे रहा है। एसीपी अंकुर विहार ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि शिकायत पर अज...