निजी अस्पताल सील, संचालक की पत्नी गिरफ्तार
भागलपुर, मई 14 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि कहलगांव में मंगलवार देर शाम अनुमंडल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने निजी अस्पताल "गंगा सेवा सदन" में छापेमारी कर कई गंभीर अनियमितताओं का खुलासा किया। देर रात तक चली जांच के बाद अस्पताल को सील कर दिया गया। संचालक मनोज कुमार और उनकी पत्नी रीना देवी के विरुद्ध कहलगांव थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान रीना देवी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मुख्य संचालक मनोज कुमार फरार बताया जा रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
जांच की जानकारी जानकारी के अनुसार केला आढ़त के समीप संचालित निजी अस्पताल के खिलाफ लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अस्पताल में छापेमारी की। जांच में पाया गया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.