हरदोई, मार्च 8 -- हरदोई, संवाददाता। कोतवाली देहात क्षेत्र के नानकगंज झाला के पास स्थित एक निजी अस्पताल के संचालक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संचालक ने हमलावरों पर जिला अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजकर दलाली करने का भी आरोप लगाया है। अस्पताल संचालक डॉ. विजयपाल के अनुसार शुक्रवार रात शिवा अपने चार-पांच साथियों के साथ लग्जरी कार से अस्पताल पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर तीमारदारों के साथ मारपीट की गई और बाद में उनकी भी पिटाई कर दी गई। डॉ. विजयपाल का आरोप है कि उन्होंने शिवा को करीब सवा लाख रुपये उधार दिए थे। जब उन्होंने पैसे वापस मांगे तो इसी रंजिश में हमला किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी जिला अस्पताल से मरीजों को निजी अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.