कुशीनगर, मार्च 10 -- कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के ग्राम मठिया निवासी एक 25 महिला की डिलेवरी के दौरान जच्चा-बच्चा की कोटवा के निजी अस्पताल में मौत हो गई। जिससे शादी वाले घर में कोहराम मच गया है। परिजन लड़की की आनन-फानन में विदाई कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय पहुंच अस्पताल संचालक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।खड्डा क्षेत्र के ग्राम मठिया बुर्जुग निवासी गोबरी यादव की पुत्री रुचि की शादी जटहा थाना क्षेत्र के बबुनिया निवासी सुजीत यादव से 9 मार्च को होनी तय हुई थी। जहां बीती रात दुल्हा बारात लेकर गोबरी के यहां पहुंचा। रात्रि को शादी की रस्म चल रही थी कि इसी दौरान गोबरी के पुत्र दीनदयाल की गर्भवती पत्नी नीतू को प्रवस पीड़ा होने लगी। तों परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खड्डा ले गए। जहां डाक्टर ने उसकी हालत खराब देख जिला अस्पत...