निजी अस्पताल में युवक की मौत पर हंगामा, लापरवाही का आरोप
कुशीनगर, मई 8 -- कुशीनगर, हिन्दुस्तान टीम। जिले के फाजिलनगर कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती 38 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बनबीरा निवासी जमालुद्दीन (38) पुत्र अली मुहम्मद को बुधवार की शाम अचानक पेट में तेज दर्द होने लगा। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें इलाज के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए थे। परिजनों का आरोप है कि युवक की हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी, इसके बावजूद अस्पताल प्रशासन ने उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर नहीं किया。
परिजनों का आरोप परिजनों का कहना है कि अस्पताल प्रबंधन पैसे के ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.