निजी अस्पताल में मौजूद आशा को लगाई कड़ी फटकार
गोंडा, जून 30 -- रुपईडीह, संवाददाता। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आदित्य वर्मा ने सोमवार शाम कस्बा आर्यनगर में संचालित निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। निजी असप्ताल में प्रसव कराने और आशाओं के उपस्थित मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने कड़ी फटकार लगाई। एसीएमओ डॉ आदित्य वर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुपईडीह के सामने एवं कस्बा में संचालित निजी चिकित्सालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक निजी चिकित्सालय में प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा एवं आशा उपस्थित मिली। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए आशा को कड़ी फटकार लगाते हुए दोबारा निजी चिकित्सालय पर पाए जाने पर सेवा समाप्ति करने की चेतावनी देते हुए निजी चिकित्सालय संचालकों से अभिलेख तलब की। इस संबंध में अपर मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ आदित्य वर्मा ने बताया कि क्षेत्र में संचालित निजी चिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.