हरदोई, अप्रैल 27 -- हरदोई। गंभीर बीमारी से पीड़ित एक महिला की निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला के पिता ने उसके पति और सास पर जबरन जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। टड़ियावां थाना क्षेत्र के मरसा मजरा भरावं निवासी गिरीश राजमिस्त्री का काम करता है। उसकी 30 वर्षीय पत्नी संगीता के दो बेटे सत्यम और शिवम हैं। वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। पति गिरीश उसका इलाज कराने के लिए उधार-कर्ज ले रहा था। 22 अप्रैल को संगीता की हालत बिगड़ने पर उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार शाम उसकी मौत हो गई। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में महिला की मौत, पति और सास पर हत्या का आरोप सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष के लोगों ने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस...