गोड्डा, जून 18 -- गोड्डा, अनिमेष झा। गोड्डा नगर थाना क्षेत्र के सरकंडा स्थित निजी होपवेल अस्पताल में इलाज के दौरान मंगलवार को मरीज की हुई मौत के मामले को जिला प्रशासन ने गंभीरता से लिया है।

जांच का आदेश मामले को लेकर प्रकाशित खबरों के बाद जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त गोड्डा लोकेश मिश्रा ने तत्काल संज्ञान लेते हुए निष्पक्ष जांच का आदेश जारी किया है। बता दे की मृतक संजीव कुमार के परिजनों द्वारा अस्पताल प्रबंधन पर चिकित्सीय लापरवाही एवं अन्य अनियमितताओं के आरोप लगाए जाने के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है।

जांच समिति का गठन जिला प्रशासन की ओर से गठित समिति को निर्देश दिया गया है कि वह मामले की गहनता से जांच कर वास्तविक तथ्यों को सामने लाए। समिति अस्पताल परिसर एवं घटना स्थल का निरीक्षण करेगी तथ...