सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के छपका स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती 60 वर्षीय मरीज की मौत के बाद रविवार रात जमकर हंगामा हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शंात कराया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही, अधिक रुपये वसूलने और महिलाओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। वहीं अस्पताल संचालक ने उल्टे परिजनों पर मारपीट, गाली-गलौज और पत्थरबाजी करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मिर्जापुर जिले के राजपुर गांव निवासी 60 वर्षीय रामविलास को 23 अप्रैल को इलाज के लिए छपका स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि मरीज का आयुष्मान कार्ड लगने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने पहले 50 हजार रुपये जमा कराए। इसके बाद 24 अप्रैल को फिर 50 हजार रुपये लिए गए। आरोप है ...