धनबाद, मई 13 -- धनबाद, संवाददाता। बरटांड़ के निजी अस्पताल में मंगलवार को मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। बरमसिया की प्रसूता इलाज के लिए कुछ दिनों पूर्व अस्पताल पहुंची थी। मंगलवार की सुबह बच्चेदानी का ऑपरेशन हुआ। फिर महिला की तबीयत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे दूसरे अस्पताल भेज दिया, तबतक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि महिला की पहले ही मौत हो गई थी। इसके बाद डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। महिला की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों ने अस्पताल गेट पर घंटों जमकर हंगामा किया। परिजनों का यह भी कहना था कि महिला की बच्चेदानी का ऑपरेशन कराने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। डॉक्टरों ने महिला की अंदरूनी नस काट दी, जिससे अधिक रक्तस्राव के कारण महिला की मौत हो गई। फिलहाल शव...