सोनभद्र, अप्रैल 27 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के छपका स्थित पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती वृद्ध मरीज की मौत के बाद रविवार की रात जमकर हंगामा हुआ। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही, अधिक रुपये वसूलने और महिलाओं से दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर महिला डॉक्टर, अस्पताल डायरेक्टर समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ राबर्ट्सगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कबरी निवासी निर्मला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसके पिता 60 वर्षीय रामविलास निवासी राजपुर को पेट दर्द की शिकायत होने पर 23 अप्रैल को नगर के पंचशील मल्टीस्पेशलिटी हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.