मधुबनी, मई 31 -- मदन कुमार झा बेनीपट्टी। बेनीपट्टी के अनुमंडल रोड स्थित एक अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद रविवार को परिजनों और ग्रामीणों ने शव को परिसर में रखकर जमकर बवाल काटा। आक्रोशित लोग गलत ऑपरेशन का आरोप लगाते हुए चिकित्सक की पत्नी की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। इस दौरान प्रशासन के लाख प्रयासों के बावजूद भीड़ ने काफी देर तक शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। करीब तीन घंटे तक अस्पताल परिसर में हाई-वोल्टेज ड्रामा चलता रहा。

मौत के बाद रविवार दोपहर का घटनाक्रम खिरहर थाना क्षेत्र के सोनई गांव निवासी काजल देवी को डिलीवरी के लिए 28 मई को ज्योत्सना आरोग्य निकेतन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि वहां अनधिकृत रूप से डॉ. राम उदगार की पत्नी विभा कुमारी ने गलत ऑपरेशन कर दिया। बच्चे के जन्म के बाद प्र...