गाजीपुर, फरवरी 17 -- दिलदारनगर, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के न्यू खुशी हॉस्पिटल, दिलदारनगर में रविवार की देर रात प्रसव के बाद महिला की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने वाराणसी रेफर कर दिया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के पति ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार भरवलियां गांव निवासी शत्रुधन राजभर ने तहरीर में बताया कि 30 वर्षीय पत्नी पूजा कुमारी को प्रसव पीड़ा होने पर 15 फरवरी 2026 को न्यू खुशी हॉस्पिटल, दिलदारनगर में भर्ती कराया था। कुछ देर बाद पत्नी ने अस्पताल में एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। पति के अनुसार रविवार रात करीब 10 बजे अचानक पत्नी की तबीयत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग वाराणसी ले जा रहे थे लेकिन रास्ते में लगभग 10:30 बज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.