हरदोई, अक्टूबर 13 -- हरदोई, संवाददाता। शहर के धर्मशाला रोड स्थित एक निजी अस्पताल में जच्चा और बच्चा की मौत हो गई। इस पर प्रसूता के पति ने हंगामा काटा। लापरवाही का आरोप लगाया। इसकी सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पाली थाना क्षेत्र के भगवंतपुर निवासी सुशील की पत्नी लक्ष्मी को प्रसव पीड़ा होने पर शनिवार की शाम को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। महिला के जेठ अनिल ने बताया शनिवार कि रात करीब 12 बजे ऑपरेशन से प्रसव कराया गया। बेटे का जन्म हुआ। रविवार की दोपहर करीब एक बजे नवजात शिशु की मौत हो गई। इसके बाद परिजन उसका अंतिम संस्कार करने चले गए ,जबकि महिला लक्ष्मी का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा था। उन्होंने बताया कि अंतिम संस्कार करके परिजन वापस निजी अस्पताल आए। तब तक देखा की लक्ष्मी की भी मौत हो चुकी थी। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.