अलीगढ़, मई 17 -- छेरत स्थित पृथ्वीराज हॉस्पिटल में मौके पर पहुंची पुलिस जवां, संवाददाता। क्षेत्र के छेरत स्थित पृथ्वीराज हॉस्पिटल में ऑपरेशन के दौरान एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा काटा। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभाला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, हंगामामहिला की स्थिति और ऑपरेशन प्राप्त जानकारी के अनुसार, एटा जनपद के थाना मिरहची अंतर्गत ग्राम सौरही निवासी बिजेंद्र की रिश्तेदारी जवां क्षेत्र के गांव बरहेती में है। बिजेंद्र की पत्नी संगीता देवी (35) के बच्चेदानी में गांठ थी। इलाज के लिए परिजनों ने उसे 10 मई को छेरत के पृथ्वीराज हॉस्पिटल में भर्ती करा...