कुशीनगर, दिसम्बर 23 -- पडरौना, निज संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पडरौना शहर के खिरिया टोला के एक निजी अस्पताल में प्रसूता की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल संचालक ने बिना परिजनों को स्पष्ट जानकारी दिए आनन-फानन में अपने एंबुलेंस से गोरखपुर के एक निजी अस्पताल भेज दिया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर वापस कर दिया। परिजनों ने हंगामा शुरू किया तो अस्पताल छोड़कर संचालक और कर्मी भाग निकले। मृतका के परिजनों ने गांव की आशा पर सरकारी से बेहतर इलाज का झांसा देकर इस हिंद हॉस्पिटल पर लाने का आरोप लगाया। शाम तक नवजात का इलाज नहीं होने पर परिजन उसे लेकर जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज ले गए। घटना की जानकारी होने पर सीएमओ ने डिप्टी सीएमओ एवं एमओआईसी को भेजकर अस्पताल सील करा दिया और मुकदमा दर्ज करा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.