निजी अस्पताल में एसडीएम की छापेमारी, संचालक फरार
भागलपुर, मई 13 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि : कहलगांव के केला आढ़त के समीप स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार को अनुमंडल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। निजी क्लीनिक के खिलाफ शिकायत मिलने पर एसडीएम कृष्ण चंद्र गुप्ता के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम ने अस्पताल पहुंचकर जांच शुरू की। छापेमारी की सूचना मिलते ही अस्पताल संचालक मौके से फरार हो गया।
कार्रवाई के दौरान अनुमंडल अस्पताल प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. पवन कुमार गुप्ता, कार्यपालक दंडाधिकारी रवि कुमार, स्वास्थ्य प्रबंधक गोविंद कुमार और भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद थे। प्रशासनिक अधिकारियों ने अस्पताल के दस्तावेजों, चिकित्सा व्यवस्था एवं संचालन संबंधी कागजातों की गहन जांच की।
जांच के दौरान जांच के दौरान अस्पताल परिसर में कई डॉक्टरों के नाम के बोर्ड लगे पाए गए, लेकिन इनमें से कोई भी चिकित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.