अलीगढ़, मार्च 30 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी थाना क्षेत्र के धौर्रामाफी स्थित निजी अस्पताल में रविवार को कारोबारी की पत्नी व अलीगढ़ पब्लिक स्कूल (एपीएस) की शिक्षिका की मौत हो गई। उनका पित्त की पथरी का ऑपरेशन होना था। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आक्रोश जताया। कहा कि एनेस्थीसिया ज्यादा देने के चलते महिला की मौत हुई। घटना के बाद डॉक्टर व स्टाफ फरार हो गया। मामले में डॉक्टरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। ऊपरकोट निवासी अमजद अली ताला कारोबारी हैं। उनकी 36 वर्षीय पत्नी शाइस्ता अलीगढ़ पब्लिक स्कूल में शिक्षिका थीं। रविवार को अमजद ने शाइस्ता को धौर्रामाफी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। साथ में शाइस्ता की बहन शाहीन भी थीं। सुबह करीब 11 बजे डॉक्टर उन्हें ऑपरेशन थियेटर में ले गए।...