निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 13 वर्षीय स्वीटी की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया हंगामा, अस्पताल सील, संचालक फरार
औरंगाबाद, जून 11 -- गोह थाना क्षेत्र के दुल्ला बिगहा नहर के समीप एनएच-120 किनारे स्थित निजी अस्पताल में गुरुवार को इलाज के दौरान इंजेक्शन लगाए जाने के बाद 13 वर्षीय किशोरी स्वीटी कुमारी की मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल संचालक और अन्य कर्मी क्लीनिक छोड़कर फरार हो गए। इससे आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने एनएच-120 जाम कर प्रदर्शन किया तथा अस्पताल में तोड़फोड़ की। करीब साढ़े चार घंटे तक चले जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में प्रशासन के आश्वासन पर जाम समाप्त कराया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतका गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र के बलना गांव निवासी सुजीत कुमार की 13 वर्षीय पुत्री...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.