कुशीनगर, फरवरी 26 -- कुशीनगर। हनुमानगंज थाने के बोधीछपरा गांव निवासी सुगिया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद आयुष्मान योजना के नाम पर ठगी और लापरवाही के आरोपों ने तूल पकड़ लिया है। परिजनों ने हनुमानगंज पुलिस को तहरीर देकर निजी अस्पताल के एजेंट व प्रबंधन पर मुफ्त इलाज का झांसा देकर धन उगाही और इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। मृतका की बेटी लालती देवी के अनुसार, शनिवार को कोटवा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से नि:शुल्क ऑपरेशन का भरोसा देकर सुगिया देवी को भर्ती कराया गया। आरोप है कि ऑपरेशन के बाद अस्पताल ने कार्ड से इलाज न होने की बात कहकर परिजनों से 40 हजार रुपये जमा करा लिए। रविवार को हालत बिगड़ने पर महिला को गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू के नाम पर 25 हजार रुपये लिए गए।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.