रायबरेली, अप्रैल 13 -- अमावां (रायबरेली), संवाददाता। जिले के मिल एरिया थाना क्षेत्र के एक निजी अस्पताल के चिकित्सक की लापरवाही से एक युवती की जान चली गई । युवती को पेट दर्द और डायरिया की शिकायत पर परिजनों ने रविवार की दोपहर अस्पताल में भर्ती कराया था । सोमवार की दोपहर युवती की मौत की खबर कुछ ही देर परिजनों को लग गई और सैकड़ो लोग मौके पर जमा हो गए । लोगों ने अस्पताल चिकित्सक व स्टाफ की लापरवाही की वजह से घटी इस घटना की सूचना पुलिस को दी और अस्पताल के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया । मौके पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित लोगों को भीड़ को समझा बुझाकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है । मिल एरिया थाना क्षेत्र के रतापुर निवासी जमुना प्रसाद चौरसिया की पुत्री शालिनी चौरसिया 22 वर्ष को रविवार की सुबह पेट दर्द उल्टी व दस्त की शिका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.