बरेली, मार्च 2 -- स्टेडियम रोड स्थित निजी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत के बाद रविवार को परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर इलाज में घोर लापरवाही और जबरन रोकने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। मृतक करीब दो सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल हुआ था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरीदपुर के करपिया निवासी धारम ने बारादरी पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भतीजा महेंद्र पाल बीते 16 फरवरी को सड़क हादसे में घायल हो गया था। ग्वालियर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे 17 फरवरी को स्टेडियम रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। धारम का आरोप है कि 28 फरवरी तक डॉक्टरों ने मरीज की हालत बिल्कुल ठीक बताई और डिस्चार्ज की तैयारी करने को कहा। परिजनों ने अस्पताल का पूरा बिल भी जमा कर दिया, लेकिन डॉक्टरों ने सलाह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.