भदोही, अप्रैल 9 -- बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। औराई थाना क्षेत्र के बाबूसराय बाजार के समीप एक निजी चिकित्सालय में रात्रि को आपरेशन के बाद एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत से पीड़ित परिजनों में कोहरा मच गया। महिला की मौत होते ही अस्पताल संचालक फरार हो गया है। स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेज दी। सीएमओ डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जांच कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।बताया जाता है कि ज्ञानपुर कोतवाली क्षेत्र के बैरा असनाव निवासी सरोजा देवी के परिजन रात्रि में इलाज कराने उक्त अस्पताल में आए थे। निजी चिकित्सक तत्काल महिला को भर्ती करते हुए बच्चेदानी का आपरेशन कर दिया। परिजनों के अनुसार देर रात्रि में महिला को दर्द होने लगा। महिला दर्द से तड़पने लगी तो एक महिला स्वास्थ्यकर्मी ने दर्द का इंजेक्शन लगा दिय...