धनबाद, फरवरी 27 -- जिले के सरकारी अस्पतालों के साथ-साथ अब निजी अस्पतालों को भी एबीडीएम (आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन) का पालन करना होगा। गुरुवार को दो बैठकें करके स्वास्थ्य अधिकारियों ने प्राइवेट अस्पतालों समेत अन्य को आवश्यक निर्देश जारी किया। एक बैठक सदर अस्पताल व दूसरी बैठक शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज धनबाद में हुई। संयुक्त निदेशक एबीडीएम राजन कुमार की उपस्थिति में एबीडीएम एचएमआई (हेल्थ मैनेजमेंट इंफोर्मेशन सिस्टम) से संबंधित जानकारी दी गई। निजी अस्पतालों को इसके लिए 28 मार्च तक का समय दिया गया है। स्पष्ट कर दिया गया है कि निर्धारित समय तक अनुपालन नहीं करने पर आयुष्मान भारत योजना के तहत मरीजों के इलाज का लाभ नहीं मिलेगा। वहीं मेडिकल कॉलेज में विभागाध्यक्षों के साथ एचएमआईएस के सभी मॉड्यूल को अपनाने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.