संतकबीरनगर, अप्रैल 8 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सेमरियावां स्थित सिटी हास्पिटल पर छापा मारा। अस्पताल में कुछ भी मानक के अनुरूप नहीं रहा। अस्पताल संचालक कमरुद्दीन हसन को एक पखवारे के अंदर सब कुछ दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल में सुधार न होने पर उसे सील कर दिया जाएगा। सिटी हास्पिटल पर कार्रवाई क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। टीम के अधिकारी इस्लामाबाद चौराहे पर पहुंचे तो वहां पर सभी पैथोलाजी और नर्सिंग होम बंद पाए गए।जिलाधिकारी के निर्देश पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामरतन, उप जिलाधिकारी न्यायिक धनघटा एचआर तिवारी और एपीडमोलाजिस्ट डा. मुबारक अली ने सिटी हास्पिटल पर छापा मारा। मौके पर न तो पूर्ण कालिक चिकित्सक मिले और न ही अंशकालिक। आयुष चिकित्सक आरएमओ सबिता खातून मिली। अस्पताल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.