निजी अस्पताल पर लापरवाही व धनउगाही का आरोप
गोरखपुर, मई 21 -- मोतीराम अड्डा। खोराबार क्षेत्र के रामपुर डाड़ी निवासी अमरनाथ साहनी ने देवरिया रोड स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक एवं प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही, धनउगाही और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री को शिकायती पत्र भेजा है। पीड़ित ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अमरनाथ साहनी का आरोप है कि 23 मार्च, 2026 को बिना पूरी जांच कराए ऑपरेशन कर दिया गया। जिसके बाद स्थिति गंभीर हो गई। पीड़ित ने मुख्यमंत्री, स्वास्थ्य विभाग, मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक समेत संबंधित अधिकारियों को पत्र भेजकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- ऑपरेशन के बाद महिला की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.