कुशीनगर, फरवरी 15 -- कुशीनगर। जिले के सरकारी अस्पतालों से मोटी सैलरी पर तैनात कुछ डॉक्टर प्राइवेट अस्पतालों में खुलेआम इलाज कर रहे हैं। शुक्रवार को कसया में जेडी एवं मंडलीय स्वास्थ्य टीम के औचक निरीक्षण में एक निजी अस्पताल में इलाज करते मिले डॉक्टर कुशीनगर के मेडिकल कॉलेज में तैनात बताए गए हैं। कहा जा रहा है कि वह ऐसे समय में इलाज करते मिले, जब उनका मेडिकल कॉलेज में ओपीडी का समय था। इसके अतिरिक्त कुछ दिनों पहले पडरौना के न्यू लाइफ हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली महिला की मौत से पहले गाइनी की जिस महिला डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था, वह वह कुशीनगर मेडिकल कॉलेज में तैनात थीं। ये मामले तो बानगी भर हैं, ऐसे कई डॉक्टर हैं, जो सैलरी सरकार से लेते हैं, लेकिन इलाज प्राइवेट अस्पतालों में कर रहे हैं। जिले में निजी अस्पतालों की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.