निजी अस्पताल के मैनेजर सहित पांच पर मारपीट का मुकदमा
बक्सर, मई 13 -- पेज तीन के लिए ----- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। शहर के एक निजी अस्पताल के कर्मियों के खिलाफ मरीज के इलाज में लापरवाही बरतने और मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया गया है। शहर के अस्पताल रोड निवासी पुष्कर राज के मुताबिक वे अपने पिता के साथ दादी का इलाज कराने पास के ही निजी अस्पताल में पहुंचे थे। वहां इलाज में लापरवाही बरते जाने पर जब आपत्ति जताई गई तो मैनेजर सहित वहां मौजूद कर्मियों ने उन लोगों के साथ मारपीट की। इस मामले में उन्होंने अस्पताल के मैनेजर सहित पांच लोगों के खिलाफ टाउन थाना में नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। यह भी पढ़ें- निजी अस्पताल के मैनेजर सहित पांच पर मारपीट का मुकदमा वहीं पांच अज्ञात को भी आरोपी बनाया है। (बक्सर से मनोज सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.