मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर। सदर थाना क्षेत्र के बीबीगंज इलाके में एक निजी अस्पताल के बाहर से चोरों ने पानी का मोटर चोरी कर लिया। घटना को लेकर अस्पताल संचालक हिमांशु कुमार ने सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस को दिए आवेदन में उन्होंने बताया कि 15 मई की रात करीब दो बजे क्लीनिक के बाहर लगाए गए दो पानी के मोटर अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। चोरी हुए मोटरों की कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...