हरदोई, दिसम्बर 17 -- हरदोई। कोतवाली देहात में मोहल्ला महोलिया शिवपार बाईपास रोड विकास नगर स्थित सिद्धि विनायक अस्पताल संचालक, उसकी बहन व अज्ञात कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें पूर्व सैनिक की पत्नी ने गलत उपचार से बच्चे की मौत होने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मोहल्ला धियर महोलिया निवासी ममता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में लिखाया है कि उसके पति सोनपाल भूतपूर्व सैनिक हैं। उसके गर्भ में 14 सप्ताह का बच्चा पल रहा था। छह जनवरी 2025 को आर्मी कमांड हास्पिटल लखनऊ में चेकअप के लिए गई। वहां पर मुझे भर्ती कर लिया गया। इलाज के बाद 15 जनवरी को डिस्चार्ज कर दिया गया। घर आने पर 16 जनवरी की रात को करीब आठ बजे कुछ परेशानी होने पर पति घर के निकट स्थित सिद्ध विनायक अस्पताल महोलिया शिवपार बाईपास रोड विकास नगर में इलाज के...