निजी अस्पताल के चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप, जांच शुरू
गोरखपुर, जून 2 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कैंपियरगंज थाना क्षेत्र की एक 35 वर्षीय महिला ने पीपीगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल के चिकित्सक पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। आरोप है कि अस्पताल में नौकरी के दौरान चिकित्सक ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया और विरोध करने पर नौकरी से निकालने तथा जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, वह पिछले करीब दो वर्षों से अस्पताल में कार्यरत थी। इसी दौरान चिकित्सक ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला का आरोप है कि बाद में आरोपी ने कई बार उसके साथ जबरदस्ती की। भय और सामाजिक बदनामी के कारण वह लंबे समय तक शिकायत नहीं कर सकी। अब उसने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।महिला ने मंगलवार को पीपीगंज थाने पहुंचकर लिखित तहरीर दी और आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.