सोनभद्र, सितम्बर 5 -- सोनभद्र,संवाददाता। दो वर्ष पूर्व पत्नी की डिलीवरी के दौरान निजी अस्पताल के चार डॉक्टरों पर कथित मनमानी, मानसिक प्रताड़ना और धमकी देने के मामले में अदालत ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। सिविल जज जूनियर डिवीजन/एफटीसी/14वां वित्त आयोग, सोनभद्र की न्यायिक अधिकारी अभिलाषा की अदालत ने रॉबर्ट्सगंज कोतवाल को सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के साथ ही सात दिन के भीतर कार्रवाई की आख्या प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है। अधिवक्ता संतोष पटेल पुत्र इंद्रजीत सिंह निवासी ग्राम हिनौती सोनभद्र ने 29 नवंबर 2024 को सीजेएम न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया था। प्रार्थना पत्र में उन्होंने बताया कि चार अगस्त 2024 की शाम उन्होंने अपनी पत्नी विभा शाक्य को प्रसव के लिए रॉबर्ट्सगंज स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। अगले दिन...